बारुन: अज्ञात महिला की गला घोंटकर हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार, 27 जून की शाम भलुआ गांव जाने वाले रास्ते पर पटना कैनाल नहर के पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला।पुलिस जांच में जुट गयी है।