फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े ठेमली नीचेपारा निवासी 45 वर्षीय महिला मैनी बाई ने शुक्रवार की सुबह अपने घर के कमरे में मायर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 12 बजे परिजनों देखा कि वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। करीब 1 बजे परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगांव थाना पुलिस ने मृतिका के शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द किया है।