हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में तीन माह से शौचालय में लटक रहा ताला, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या पांच में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालय पिछले कई माह से ताला बंद रहने से महिलाएं खुले में जाने को मजबूर हैं। महिलाओं ने एकत्र होकर नगर पंचायत में प्रदर्शन करते हुए ताला खोले जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। वार्ड संख्या पांच की निवासी सिम्मो गुप्ता, ममता, सत्यवती, शिवकली, लीलावती, गीता देवी, रीता, अनीता, कुसमा, मुन