जांजगीर: घनवा गांव के तालाब में डूबने से महिला की मौत, पुलिस कर रही है जांच
जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घनवा गांव के तालाब में डूबने से महिला की मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है। - दरअसल, घनवा गांव निवासी हंसवती सूर्यवंशी तालाब के पास में मजदूरी करने गई थी. तभी हंसवती सूर्यवंशी को चक्कर आई और वह तालाब में गिर गई. तालाब में महिला के गिरने से मौत हो गई है।