चूरू: कोतवाली थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने 10 घंटे में किया दस्तयाब, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Churu, Churu | Jun 12, 2026 चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र से लापता हुई एक लड़की को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे में दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर परिजनों के सुपुर्द किया है। कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि परिजनों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी घर से बिना बताए निकल गई है।