शाहजहांपुर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत शाहजहांपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कलान क्षेत्र के वर्ष 2021 के दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में न्यायालय एडीजे-43 ने आरोपी अमर सिंह निवासी ग्राम दोहरी कलान को 20 वर्ष के कठोर कारावास एवं 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।