कोडरमा: झुमरी तिलैया: पूर्णिमा टॉकीज के पास घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, जमीन कब्जाने की कोशिश से दहशत
झुमरी तिलैया के पूर्णिमा टॉकीज के समीप जमीन विवाद ने गुरुवार को 8 बजे हिंसक रूप ले लिया। मनोज भदानी के परिवार की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने सुबह-सुबह घर में घुसकर मारपीट की और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।