अधिग्रहण पर किसानों ने 4 गुना मुआवजे की मांग की है। भारतीय किसान मजदूर महासंघ ने नई नीति के अनुसार मुआवजा देने की अपील की है। सोमवार दोपहर 12 बजे अनाज मंडी में हुई बैठक में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग का काम ठप कर देंगे ।