झांसी: झांसी के मिशन कंपाउंड में युवक की सरेआम पिटाई, तमाशबीन बनी रही भीड़, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2026 झांसी शहर के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन कंपाउंड में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ कुछ महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर एक युवक की सरेआम जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर युवक पर लात-घूंसों की बरसात कर रहे हैं, जबकि वह खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है।