कलान: महाशिवरात्रि को लेकर पटना के देवकली शिव मंदिर का एसपी ग्रामीण और एडीएम प्रशासन ने किया निरीक्षण
शाहजहांपुर। पटना देवकली शिव मंदिर का महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडे व एसएसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने एसडीएम चित्रा निर्वाल के साथ गुरु शुक्राचार्य की पावन तपो भूमि पटना देवकली शिव मंदिर का निरीक्षण कर मंदिर की साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।