कलान: पृथ्वीपुर के जितिन की गला दबाकर की गई थी हत्या, पिता ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
मिर्ज़ापुर (शाहजहांपुर) शनिवार को ढाई गांव के ईंट भट्ठे के समीप बोरी में मिले ग्राम पृथ्वीपुर के जितिन उर्फ नेकसे के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतक के पिता सुरेश ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है।