कलान: गांव बम्होरा में पुराने मुकदमे का फैसला न आने पर नाराज आरोपियों ने ग्रामीण को गली देकर जान से मारने की दी धमकी
शाहजहांपुर जनपद के थाना परौर मे प्रदीप कुमार ग्राम बम्हौरा थाना परौर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया 17 फरवरी की शाम 4 बजे पुराने मुकदमा का फैसला न करने पर नाराज होकर गाँव के ही कमलेश व अचलेश पुत्रगण राममूर्ती व नितिन, जितिन पुत्रगण कमलेश ने मेरे दरबाजे के सामने मुझे गन्दी गन्दी गालियाँ देकर जान से मारने की धमकी दी।