सिकंदरा: सिकंदरा में ऑक्सीजन प्लांट से तांबे की पाइप चोरी का खुलासा, दो नाबालिग और दुकानदार सहित तीन को पकड़ा गया
सिकंदरा-शेखपुरा रोड स्थित ऑक्सीजन प्लांट में तांबे की पाइप चोरी करते दो नाबालिगों व एक दुकानदार सहित 3 को सोमवार 11 बजे रंगेहाथ पकड़ लिया गया। प्लांट संचालक संजीत कुमार सिंह ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सिकंदरा निवासी शंभू ठठेरा की दुकान से चोरी का सामान बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।