सोनपुर: सावन के अंतिम सोमवार पर कांवरियों की सुविधा को लेकर प्रशासन अलर्ट
Sonepur, Saran | Aug 20, 2026 सोनपुर सावन के अंतिम व चौथे सोमवार को लेकर कांवरियों के सुरक्षित आवागमन और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को दोपहर एक बजे अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में पहलेजा थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।