शामली: शामली के थाना आदर्श मंडी पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 30, 2026 गुरूवार की शाम साढ़े 4 बजे थाना आदर्श मंडी पुलिस ने बताया कि 21 मार्च को शामली के करनाल रोड मैरिज होम में गाजियाबाद निवासी अरूण कुमार पर जानलेवा हमले की घटना हुई थी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 7 नामजद व 15—20 अज्ञात पर केस दर्ज हुआ था। घटना में वांछित चल रहे 2 आरोपियों के रूप में पुलिस ने गोहरनी निवासी मनोज और भैंसवाल निवासी विकास को गिरफ्तार किया है।