बहराइच: बहराइच पहुंचे कृषि राज्य मंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- पप्पू की बातों को गंभीरता से नहीं लेती देश की जनता
पहले दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री व जनपद बहराइच के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश की जनता राहुल गांधी को पप्पू के नाम से संबोधित करती है और उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती है।