अंबिकापुर: अंबिकापुर से बेहद विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई, महिला की मौत के बाद परिजनों ने इंसाफ और मुआवजे की मांग की
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 5 मई 2026 दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे से अंबिकापुर से बेहद विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां महिला की मौत के बाद इंसाफ और मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।जानकारी के मुताबिक, संकल्प हॉस्पिटल में पिछले 2 वर्षों से कार्यरत महिला गार्ड की ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।