ग्वालियर गिर्द: गवाह मुकरे, पर मृत्युपूर्व बयान बना महत्वपूर्ण साक्ष्य, पिता सहित दोनों बेटों को मिली उम्र कैद
तिघरा थाना क्षेत्र के महिदपुर में खेत में भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में सरनाम सिंह की कुल्हाड़ी और लाठियों से पीट कर हत्या कर दी गई थी,मामला करीब 4 साल पुराना है।खास बात यह है कि घटनाक्रम के चश्मदीद गवाह बाद में अपने बयान से मुकर गए और उन्होंने घटना का समर्थन नहीं किया लेकिन विवेचना अधिकारी सुरेश सिंह कुशवाह ने सरनाम सिंह के मृत्यु पूर्व बयान दर्ज किए थे।