नानपारा: नवाबगंज में जूस पिलाकर जिला पंचायत सदस्य ने अनशनकारियों का अनशन तोड़वाया
विकास खंड नवाबगंज बहराइच के नवाबगंज में उप कृषि निदेशक टीपी शाही द्वारा इंडियन रिपब्लिक पत्रकारिता के जिलाध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में एक नया मोड़ आया है। टीपी शाही ने अपने कृत्य के लिए पत्रकारों से क्षमा मांग ली और जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।