नानपारा: नवाबगंज समय मंदिर के पुजारी ने रेंजर पर बदसुलूकी का आरोप लगाया, प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
नवाबगंज थाने के परसुआ समय मंदिर पर रहने वाले पुजारी राजेंद्र दास ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है साथ ही केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है आरोप है वन क्षेत्राधिकार डिप्टी रेंजर ने अन्य सहयोगियों के साथ मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी से अभद्रता की और तोड़फोड़ की प्रार्थना पत्र में एक दर्जन से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर हैं