नानपारा: बाबागंज में गायत्री परिवार की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया
बाबागंज में डॉक्टर जे एल वर्मा निकट नहर के पास गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं और श्रद्धालु परिजनों की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के संयोजक श्री जय प्रकाश वर्मा जी,उप जोन प्रभारी श्री मनीराम वर्माजी,जिला संयोजक सूर्य प्रकाश त्रिपाठी की गरिमामई उपस्थिति रही। सर्व प्रथम तीनों मुख्य अतिथियों के कर कमलों से माता गायत्री का पूजन किया।