हनुमानगढ़: जंक्शन में शादी समारोह के दौरान युवक पर हमला कर सोने की चेन लूटी, जंक्शन थाना में मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ जंक्शन में शादी समारोह के दौरान युवक पर हमला कर सोने की चेन लूटने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में जंक्शन निवासी विक्की ने पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है की शादी समारोह के दौरान नशे की हालत में कुछ लोगों ने उनके साथ झगड़ा किया और सोने की चेन लूट ली।