इटावा: सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुमशुदा नाबालिका को सकुशल ढूंढकर परिजनों को सुपुर्द किया, परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया
Etawah, Etawah | Jul 2, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिक 14 जून 2026 को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी।जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने IGRS पोर्टल पर दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने टीमों का गठन कर मिशन शक्ति केंद्र की महिला पुलिस कर्मियों को भी शामिल कर बालिका को गुरुवार को सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।