माण्डलगढ़: संत सुरक्षा नीति की मांग को लेकर जैन समाज ने मांडलगढ़ उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, किया मौन प्रदर्शन
संत सुरक्षा नीति की मांग को लेकर जैन समाज का मौन प्रदर्शन मांडलगढ़ उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन रीवा में जैन साधु-संतों की मौत की घटना के विरोध में महुआ व मांडलगढ़ के जैन समाज ने मौन आक्रोश रैली निकाली। रैली जैन मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होकर निकली। समाजजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और “राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति” लागू करने की मांग की।