मीनापुर: वैशाली लोकसभा चुनाव में मीनापुर प्रखंड में 66% शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
वैशाली लोक सभा चुनाव में मीनापुर प्रखंड में 66 प्रतिशत शांति पूर्ण मतदान हुआ । वही मीनापुर गुम्मस गर्मी में कोई छाता के सहारे तो कोई गमझा के सहारे मतदान करने आते रहे । सेंटर गांव के 93 वर्षीय महिला तेतरी देवी ने बताया की यह देश के प्रधान मंत्री चुनने का चुनाव हैं। सरकार गरीबों के लिए मुफ्त का राशन व मुफ्त में इलाज करवाती हैं।