ब्यावरा: शादी के नाम पर ₹2 लाख की ठगी, महाराष्ट्र की लुटेरी दुल्हन शौच का बहाना बनाकर भागी
Biaora, Rajgarh | May 30, 2026 ब्यावरा में शादी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पिपलिया खेड़ी गांव के श्रवण सिंह ने पुलिस में मामला दर्ज कराया की महाराष्ट्र के नांदेड की प्रीति राउत से 2 लाख रुपए में उसकी शादी तय हुई थी। लेकिन शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन फरार हो गई। थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।