सीकर कोर्ट में सोमवार को आनंदपाल गैंग के गैंगस्टर सुभाष बानूड़ा को कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। सोमवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कड़ी सुरक्षा के बीच बानूड़ा को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से सीकर कोर्ट लाया गया यहां पर उसकी पेशी हुई। अब मामले में कोर्ट 20 जनवरी को सुनवाई करेगा।साल 2018 में मनोज ओला पर फायरिंग करने के मामले में पेशी हुई है।