ललितपुर: मछुआ समाज ने जिलाधिकारी कार्यालय में दिया ज्ञापन, नदी-नालों व नहरों के ठेके रोकने की मांग की
मछुआ समुदाय एवं रैकवार समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नदी, नाले, छोटी एवं बड़ी नहरों के ठेके तत्काल रोके जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के अधिकांश मछुआ परिवारों की आजीविका मछली पकड़ने पर निर्भर है, लेकिन नदी-नालों और नहरों के ठेके दिए जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। डीएम से ठेके रोके जाने की मांग की है।