ब्यौहारी थाना क्षेत्र के देवगांव में रास्ता रोक कर गाली गलौज कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि बसंत कुमार के साथ साहिल पटेल ने रास्ते में रोक पर पीड़ित के साथ गाली गलौज कर मारपीट की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह मामला शुक्रवार दोपहर 1 बजे दर्ज किया गया है।