बड़ौत: आदमपुर गांव के तालाब के दलदल में फंसी गाय को गौ सेवकों ने बचाया, ग्रामीणों ने बेजुबान की जान बचाने पर की सराहना
Baraut, Bagpat | Jun 7, 2026 आदमपुर गांव में शनिवार रात एक गाय तालाब के दलदल में फंस गई। कई घंटे तक चले राहत अभियान के बाद गौ सेवकों की टीम ने गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गाय के सकुशल बचने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और बेजुबान की जान बचाने पर गौ सेवकों की सराहना की। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे एक गाय गांव के तालाब के दलदल में फंस गई। गहरे कीचड़ में धंस जाने के कार