छह महीने की सन्नाटे के बाद केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि-विधान के साथ खोले गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे और हेलीकॉप्टर से भव्य पुष्प वर्षा की गई। केदारनाथ यात्रा अब पूरी रफ्तार से शुरू हो गई है।