पूर्णिया पूर्व: महेंद्रपुर निवासी मजदूर की पंजाब में छत से गिरकर हुई मौत, परिजन नहीं कर सके अंतिम दर्शन
पूर्णिया जिले के महेन्द्रपुर के मजूदर सोनू ऋषि की मौत पंजाब प्रांत के लुधियाना ,पम्मी गांव में छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान हो गयी।जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार सहयोगी बहादुर ऋषि के देखरेख में लुधियाना में हीं किया गया।परिजनों को अंतिम दर्शन तक नसीब नही हुई।घटना से परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।