पूर्णिया पूर्व: रजीगंज गांव में माता रणकाली के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब, धूमधाम से हुई पूजा-अर्चना
पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत रजीगंज पंचायत के रजीगंज में अवस्थित माता रणकाली स्थान में मंगलवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर साल आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार को माता रणकाली स्थान में विशाल पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें आसपास के जिलों से भी सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं और माता रणकाली के दरबार में माथा टेकते हैं।