अधौरा: अधौरा के सीकरी गांव में डायरिया से 6 लोग ग्रसित, भभुआ सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Adhaura, Kaimur | Jul 12, 2025 अधौरा के सीकरी गांव में डायरिया से 6 लोग ग्रसित हो गए हैं। जहां भभुआ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज शनिवार को 4 बजे चिकित्सक डॉक्टर साहिल राज ने बताया कि दूषित पानी पीने से डायरिया की शिकायत हो गई है। सभी मरीजों का अधौरा पीएचसी अस्पताल में इलाज कराया गया है। हालांकि जब उनकी हालत और बिगड़ने लगी तो वहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया है।