मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र के मिलकिया के पास नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवक हुए घायल
बिछवा थाना क्षेत्र के नगला शिवार निवासी श्यामवीर पुत्र राधेश्याम शिवम पुत्र अशोक कुमार अलीपुर खेड़ा से बाजार करके बाइक से अपने घर वापस आ रहे थे। तभी मिलकिया के पास नील गाय से उनकी बाइक टकरा गई और बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।