हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ की घग्घर नदी में गुल्लाचिका हैड पर 17248 क्यूसेक पानी की आवक, जल्द हनुमानगढ़ पहुंचेगा पानी
हनुमानगढ़ की घग्गर नदी में गुल्लाचिका हैड पर 17248 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। ओटू हैड पर जल्द पानी पहुंचाने के आसार हैं। हनुमानगढ़ में भी घग्गर नदी में जल्द पानी पहुंचाने की संभावना है। घग्गर नदी में पानी आने से धान उत्पादक किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। शिवालिक की पहाड़ियों में बारिश जोरदार होने से घग्गर नदी में जल प्रवाह सिरे पर है।