मुज़फ्फरनगर: सीएम कार्यक्रम के बीच शर्मनाक कांड, नशे में धूत अर्धनग्न हालत में मिला सब-इंस्पेक्टर, SSP ने किया निलंबित
मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। फुगाना थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर चौबे सिंह नशे की हालत में अर्धनग्न अवस्था में पाए गए, जिसका वीडियो वायरल हो गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच जारी है, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।