बरियातु: नावाडीह मोड़ के पास बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 बाराती घायल, 5 को किया रेफर
बारियातू चतरा मार्ग पर नावाडीह मोड़ के पास रविवार सुबह करीब 5 बजे हुई सड़क हादसे में 6 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल बाराती लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकनी ग्राम के रहने वाले हैं, जो रविवार प्रातः चतरा जिले के लावालॉन्ग थाना क्षेत्र से एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेकर बोलेरो वाहन से चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी गांव लौट रहे थे।