बांसवाड़ा: तलवाड़ा में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीण रथ पहुंचा, आमजन को योजनाओं की दी गई जानकारी
भारत सरकार और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार - प्रसार और जानकारी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा (ग्रामीण रथ अभियान ) के तहत, रथ शुक्रवार सुबह 11 बजे तलवाड़ा में पहुंचा इस दौरान पंचायत भवन परिसर में जन जागरण को लेकर प्रचार प्रसार हेतु रथ पर ग्रामीणों को फ़िल्म के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों की बैठक कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।