बालोद: 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में पूर्णाहुति, कन्या भोज के साथ हुआ भव्य आयोजन
Balod, Balod | Mar 29, 2026 चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ दल्लीराजहरा में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, पूर्णाहुति एवं कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन गायत्री परिवार के तत्वावधान में तथा शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।