पुष्पराजगढ़: राजेंद्र ग्राम बाजार में दुकान में लगी आग ,गाय की हुई मौत
राजेंद्र ग्राम में दुकान में अचानक आग लग जाने के कारण दुकान में रखा हुआ लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया वहीं इस घटना में एक गाय की भी जलकर मौत हो गई। यह घटना शनिवार रविवार मध्य रात्रि की बताई जा रही है। रविवार सुबह 11:00 स्थानीय लोगों के द्वारा इसके देखे जाने पर संबंधित व्यापारी और अधिकारियों को जानकारी दी गई।