शिवपुरी: अमोला क्रेशर गांव: सिंध नदी की पाइपलाइन में फंसी गाय का गो सेवकों ने किया सफल रेस्क्यू
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के अमोला क्रेशर गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गो सेवकों की टीम ने पाइपलाइन में फंसी एक गाय का सफल रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि गाय पिछले दो दिनों से सिंध नदी की पाइपलाइन के हिस्से में फंसी हुई थी, जिसके कारण वह बाहर नहीं निकल पा रही थी। राहगीरों ने जब गाय को पाइपलाइन में फंसा देखा तो इसकी सूचना गो सेवक टीम के ।