बरही: दिनदहाड़े बैंक पर धावा, हथियारों के दम पर करोड़ों की लूट!
बरही में दिनदहाड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी डकैती से सनसनी फैल गई। 5 हथियारबंद अपराधी ग्राहक बनकर अंदर घुसे और महज 15 मिनट में करीब 5 करोड़ रुपये के सोने के जेवरात और नकदी लूट ली। विरोध करने पर बैंक मैनेजर से मारपीट की गई और कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत है, पुलिस जांच में जुटी है।