दतिया नगर: हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर शहर में किला चौक से निकाला गया भव्य चल समारोह
हिंदू साम्राज्य दिवस के उपलक्ष्य में शहर में भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने भगवा ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली और छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति तथा सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया।