सांगोद: पुरानी तहसील के पास मनिहारी की दुकान लगाने वाले के बैंक खाते से ठगों ने निकाले ₹84 हज़ार, थाने में की रिपोर्ट
Sangod, Kota | Apr 12, 2026 सांगोद थाना क्षेत्र में पुरानी तहसील रोड स्थित मनिहारी दुकान चलाने वाले विक्रम लक्षकार साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात व्यक्ति ने रविवार सुबह करीब 11बजे उनके बैंक ऑफ बड़ौदा, सांगोद शाखा के खाते से कुल 84 हजार रुपए पार कर लिए। पीड़ित विक्रम को ठगी की जानकारी उस समय हुई जब उनके मोबाइल पर खाते से पैसे कटने के मैसेज आए।