जावाल के समीप स्थित उड़ गांव के बस स्टैंड पर एसबीआई फाउंडेशन और आंचल चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में एसबीआई संजीवनी मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।