माकड़ोन: तराना के निपानिया चौराहे पर तेज रफ्तार वाहन ने गोवंश को कुचला, आक्रोशित लोगों ने वाहन में की तोड़फोड़
Makdon, Ujjain | Jul 9, 2026 तराना थाना क्षेत्र के निपानिया चौराहे पर गुरुवार शाम 4:00 बजे तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर बैठे गोवंश को कुचल दिया। इससे गोवंश की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन जब्त किया। ग्रामीणों ने चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।