गया टाउन सीडी ब्लॉक: अगरैली बायपास के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दिव्यांग को मारी टक्कर
गयाजी शहर के चन्दौती थाना क्षेत्र के अगरैली बायपास के पास तेज गति से आ रहे स्कॉर्पियो वाहन के चालक ने स्कूटी सवार दिव्यांग व्यक्ति के वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिव्यांग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 29 अप्रैल बुधवार की दोपहर 3:00 बजे चन्दौती पुलिस ने देते हुए बताया वाहन चालक का पता लगाया जा रहा।