सदर: ऑपरेशन दहन: प्रयागराज पुलिस ने 19 लाख के गांजा-स्मैक समेत 15 किलो ड्रग्स किया नष्ट
Sadar, Allahabad | Jun 18, 2026
ऑपरेशन दहन के तहत प्रयागराज पुलिस ने 15 किलो 59 ग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए। नारकोटिक्स टास्क फोर्स, थाना खुल्दाबाद और शाहगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नष्ट किए गए गांजा, स्मैक और नशीले पाउडर की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 19 लाख 6 हजार 347 रुपये आंकी गई है।पुलिस आयुक्त के निर्देशन में हुई कार्रवाई में थाना खुल्दाबाद के 29 और शाहगंज ने पकड़ा है।