पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर प्रखंड की उलीडीह- चैनपुर- सहजोड़ा -महुलपानी-चारमोड़ तक पथ निर्माण के दौरान रैयत भूमि जाने से ग्रामीण परेशान है। इसे लेकर पिछले दिनों ग्रामीणों ने सांसद जोबा माझी से मिलकर अपनी परेशानियां साझा की थी। ग्रामीणों की मांग पर मंगलवार को सांसद जोबा माझी बोड़दा गांव पहुंची।